Tuesday, October 20th, 2026

धर्मेंद्र के स्‍टाफ में तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव

मुंबई
देश में कोविड-19 (Covid-19) का असर एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। आमिर खान के बाद अब मशहूर ऐक्‍टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के स्‍टाफ को कोरोना होने की खबर आई है। ऐक्‍टर के स्‍टाफ के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस बारे में एक सूत्र ने बताया, 'हर तरह की सावधानी बरती जा रही है और प्रसीजर को फॉलो किया जा रहा है। देओल परिवार पहले से ही काफी सचेत है। कोरोना की दूसरी लहर बेहद रहस्‍यमयी है।'

संक्रमित स्‍टाफ पूरी तरह से आइसोलेट
सूत्र ने कहा, 'उम्‍मीद करते हैं कि सभी पॉजिटिव आए कर्मचारी जल्‍द ठीक हो जाएंगे। बस यह उन लोगों तक नहीं पहुंचना चाहिए जो पिछले दिनों में उनके इर्द-गिर्द थे। धरमजी सभी सावधानी बरत रहे हैं और उनके परिवार ने संक्रमित स्‍टाफ को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया है। आमतौर पर धरमजी पिछले कुछ महीनों से अपने लोनावला (Lonavla) स्‍थित फार्महाउस पर रह रहे थे लेकिन आज वह मुंबई में हैं।'

 

#धर्मेंद्र

Source : Agency

पाठको की राय